पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Protest

कैदी का शव सड़क पर रखकर आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम जताई हत्या की आशंका

✍️ Admin 📅 28 September, 2026 ⏰ 06:56 PM 👁 218 views

गोंडा। जिला जेल में बंद कैदी की केजीएमयू लखनऊ में मौत के बाद बवाल हो गया है। कैदी रामगनेश की मौत से नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रख कर रोड जाम किया।
दुबहा बाजार में दानववीर पीपल चौराहे के पास जाम लगाया गया। इसके  चलते नरायनपुर जाने वाली सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया मृतक बंदी रामगनेश जिला कारागार गोंडा में बन्द थे।
लखनऊ केजीएमयू में इलाज के दौरान कैदी रामगनेश की मौत हो गई।
परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेल के खाने में कथित जहरीला पदार्थ दिए जाने की आशंका जताई गई है। जेल प्रशासन और चिकित्सकों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। बिना सहमति के दो बार आपरेशन किया गया। अस्पताल में भी संदिग्ध गतिविधियों का परिजनों ने आरोप लगाया। डीएम या एसपी में से किसी बड़े अधिकारी को मौके पर आने की मांग  की गई। कटरा बाजार पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटी रही।

📤 शेयर करें: