पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Protest

अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने अयोध्या हाईवे जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

✍️ Admin 📅 02 October, 2026 ⏰ 10:44 AM 👁 196 views



लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में एक अधिवक्ता की पिटाई को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने अवध बस अड्डे के बाहर प्रदर्शन करते हुए अयोध्या हाईवे जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। प्रदर्शन के कारण अयोध्या हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम में हजारों वाहन घंटों फंसे हुए नजर आए।

मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी मशक्कत के प्रयास किए गए। अधिवक्ताओं का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।


📤 शेयर करें: