लाइन मैन का शव सड़क पर रखकर परिजनों संग ग्रामीणों का प्रदर्शन घंटों लगा जाम
गोंडा। लाइन मैंन का शव आर्यनगर करनैलगंज मार्ग पर रखकर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। शटडाउन लेने के बावजूद बिजली के पोल पर कार्य करने के दौरान बिजली आने से यह हादसा हो गया। मृतक लाइनमैन सीताराम गुप्ता आर्यनगर पावर हाउस के कौड़िया फीडर पर तैनात थे। वह कौड़िया बाजार के लैबुडवा क्षेत्र के निवासी थे।