पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Protest

गंगवल बाजार में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद समिति के कार्यकर्ता बैठे धरने पर की गई नारेबाजी

✍️ Admin 📅 19 October, 2026 ⏰ 10:36 PM 👁 75 views

बहराइच। जिले के गंगवल बाजार में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते समिति के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इससे मौके पर भारी हंगामा हो गया। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र  के गंगवल बाजार में सोमवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन की तैयारियों के दौरान डीजे बजाने को लेकर दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं और पयागपुर थानाध्यक्ष दीपक सिंह की पुलिस टीम के बीच विवाद हो गया। 

अंश सोनी के नेतृत्व वाली समिति के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए माफी की मांग किया। पुलिस का कहना है कि निर्धारित मानकों के अनुरूप डीजे बजाने के लिए समझाया गया था। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी पयागपुर कनिष्क आर जामकर व विशेश्वरगंज थाना प्रभारी अजय मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। 

एसडीएम पयागपुर संजय कुमार पाण्डेय और तहसीलदार अम्बिका चौधरी ने लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने और शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन संपन्न कराने की अपील किया। 

📤 शेयर करें: