पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Murder

मामूली विवाद में लोहे के राड से बुजुर्ग व्यक्ति के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️ Admin 📅 23 July, 2026 ⏰ 11:01 AM 👁 92 views


गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोहना निवासी रामअचल को पुलिस ने ग्राम भीखमपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की सोलर पैनल रॉड बरामद की। वादी आस्था सिंह की तहरीर के अनुसार 19 जुलाई को उनके दादा राजमणि सिंह पर तंबाकू बनाने को लेकर आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल राजमणि सिंह की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ में 21 जुलाई को मौत हो गई। 

इस मामले में मु.अ.सं. 289/26 के तहत धारा 115(2), 352 और 105 बीएनएस में कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार पाल, उपनिरीक्षक राजदेव यादव, कांस्टेबल चन्द्रेश वर्मा और कांस्टेबल शैलेश दीक्षित शामिल रहे।

📤 शेयर करें: