पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Murder

रामलीला के चंदे का हिसाब मांगने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन की हत्या एक गंभीर हड़कंप

✍️ Admin 📅 14 October, 2026 ⏰ 10:01 AM 👁 168 views



लखनऊ। यूपी के पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के चंदे के हिसाब-किताब को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि ताबड़तोड़ फायरिंग तक पहुंच गया। इसमें दो सगे कारोबारी भाइयों मोहित गुप्ता और अंकित गुप्ता समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतकों में राहगीर कुणाल श्रीवास्तव भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि रामलीला कमेटी के पिछले चार वर्षों के चंदे और आय-व्यय का हिसाब मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनातनी चल रही थी। 9 अक्टूबर को हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया और इतनी बड़ी सनसनीखेज वारदात हो गई।

📤 शेयर करें: