सब्जी लेकर घर लौटते समय युवक की घात लगाये लोगों ने की बेरहमी से हत्या हड़कंप
गोंडा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र की ग्रामपंचायत अशोकपुर के गांव दूबे पुरवा निवासी 20 वर्षीय प्रदीप दूबे पर शनिवार को ग्राम पंचायत गंडाही के अहिरन पुरवा के पास पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। इस वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आस पास के लोगों ने आनन फानन में एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप शनिवार को मदरहवा चौराहा की साप्ताहिक मंडी से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में उस पर हमला कर दिया गया।