पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Murder

पैसे के लेन देन विवाद में युवक की हत्या से हड़कंप आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर हाइवे किया जाम

✍️ Admin 📅 09 June, 2026 ⏰ 07:06 PM 👁 299 views

करनैलगंज गोण्डा। पैसे के लेनदेन विवाद में घर से बुलाकर युवक की हत्या  से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हाइवे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। 

मृतक युवक का नाम 28 वर्षीय राहुल कश्यप पुत्र    पप्पू कश्यप निवासी बोटन पुरवा सकरौरा ग्रामीण का मौसी के लड़के से पैसे के लेन देन का विवाद था। उसे लेकर  बीती रात उसे बुलाया गया और उसके बाद उसे मारकर ब्रह्मचारी स्थान पिपरी के निकट गोंडा- लखनऊ रेल मार्ग पर लिटा दिया गया। परिजनों के मुताबिक आरोपी पंकज डुडही असरना मृतक के सगे रिश्तेदार व अन्य अज्ञात बताये जाते हैं। आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर लखनऊ हाइवे जाम कर दिया। घटना को कारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया। इससे मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा मचा रहा।

📤 शेयर करें: