पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Murder

करनैलगंज क्षेत्र में अधिवक्ता की हत्या से मचा हड़कंप कोहराम दहशत

✍️ Admin 📅 22 February, 2026 ⏰ 04:10 PM 👁 490 views

करनैलगंज गोण्डा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र क  ग्रामपंचायत दत्त नगर के ग्राम सुदई पुरवा में अधिवक्ता की हत्या से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच -पड़ताल में जुटी है। क्षेत्र में मर्डर जैसे अपराधों से लोग भयभीत हो रहे हैं। 

अभी कोतवाली क्षेत्र की  ग्राम पंचायत नारायनपुर माझा गांव में हुए शिव शंकर दुबे हत्याकांड को लोग भूल नहीं पाए थे। तब तक सुदईपुरवा में अधिवक्ता की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना  के मुताबिक हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष मिश्रा का गांव में भूमि विवाद चल रहा था। उसी मामले को लेकर आपस में कहासुनी हो गई और विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के बाद इलाज के दौरान घायल सुभाष मिश्रा ने दम तोड़ दिया।

📤 शेयर करें: