पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Murder

गन्ने की रखवाली विवाद के दौरान मारपीट में अधेड़ की हत्या कोहराम

✍️ Admin 📅 08 February, 2026 ⏰ 10:11 PM 👁 109 views



गोंडा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुर में रविवार को गन्ने की रखवाली को लेकर हुआ विवाद एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गया। घटना में 55 वर्षीय बच्चाराम चौबे की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सूचना बच्चाराम चौबे अपने गन्ने के खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान खेत में चोरी करते कुछ लोगों को पकड़ने पर कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने बच्चाराम चौबे की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामले की गहन जांच की जा रही है।
इलाके में घटना को लेकर तनाव का माहौल है। गन्ने की रखवाली जैसे मामूली विवाद का इस तरह जानलेवा रूप लेना ग्रामीणों में भय और आक्रोश पैदा कर रहा है। पुलिस जांच जारी है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

📤 शेयर करें: