पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Murder

खेत में धारदार हथियार से बदमाशों ने बेरहमी से की युवक की हत्या भाई गंभीर हड़कंप

✍️ Admin 📅 04 February, 2026 ⏰ 10:31 AM 👁 152 views

करनैलगंज गोंडा। करनैलगंज क्षेत्र में बदमाशों ने एक व्यक्ति की धारदार हथियार से बेरहमी  से हत्या कर दिया। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसक  सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया।
थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के नारायनपुर माझा ग्रामपंचायत के दुल्हिनपुर गांव में बीती रात गेंहू के खेत में 30 वर्षीय शिवशंकर दूबे लल्ला की बदमाशों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दिया। भाई को बचाने दौड़े दूसरे भाई को भी हमलावरों ने मारकर घायल कर दिया।
इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। खेत की रखवाली करने के दौरान हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।
मौके पर एएसपी राधेश्याम राय ने पहुंच कर निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम भेज दिया।
घायल 25 वर्षीय अमरनाथ दूबे पुत्र देवी दयाल क  सीएचसी कर्नलगंज से जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत के माहौल में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।
मौके पर ऐतिहातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हत्या का कारण अभी तक अज्ञात है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
मृतक के 3 बच्चे हैं। बड़े का नाम सौरभ दूबे 12, शिवांश दूबे 10 एवं लड़की लक्ष्मी दूबे 8 वर्ष के है।

📤 शेयर करें: