पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Murder

मामूली विवाद में सिरफिरे पति ने पत्नी की कुदाल से बेरहमी से की हत्या हड़कंप

✍️ Admin 📅 23 January, 2026 ⏰ 03:14 PM 👁 295 views

गोण्डा। जिले के थाना खरगूपुर क्षेत्र के एक गांव में जमीन बेचने से मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए कुदाल से ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी की दिनदहाड़े हत्या कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


घटना थाना खरगूपुर क्षेत्र के भोलाजोत मजरा भयकपुरवा की है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे 35 वर्षीय रीता देवी, पत्नी बाबूलाल यादव, अपने घर में भोजन बना रही थीं। इसी दौरान उसका पति बाबूलाल यादव बाहर से आया और पत्नी के नाम दर्ज जमीन को बेचने का दबाव बनाने लगा। रीता देवी के विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान नशे में धुत बाबूलाल यादव ने पत्नी को जबरन घर से बाहर खींच लिया और पास में रखी कुदाल से उसके सिर पर लगातार वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया।

मृतका की बहन मीना देवी ने बताया कि बाबूलाल यादव लंबे समय से नशे का आदी था और नशे की लत के चलते जमीन बेचने को लेकर आए दिन विवाद करता रहता था। इसी कारण मृतका के पिता राम सेवक यादव ने करीब साढ़े पांच बीघा जमीन रीता देवी के नाम बैनामा कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी ने दबाव बनाकर पहले ही एक बीघा जमीन बिकवा दी थी और शेष जमीन बेचने के लिए लगातार पत्नी पर दबाव बना रहा था। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी मनोज रावत, सीओ सिटी आनंद कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच किया। पुलिस ने आसपास के गन्ने के खेतों में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका।

 प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मृतका के पिता राम सेवक यादव की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मृतका अपने पीछे दो बच्चों अंकित (17) और मोहिनी (9) को छोड़ गई है। मां की निर्मम हत्या से दोनों बच्चों के सिर से हमेशा के लिए ममता का साया उठ गया। घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है,

IMG-20260123-WA0170.jpg 113.95 KB
गांव में शोक और गुस्से का माहौल व्याप्त है।

📤 शेयर करें: