सीएचसी करनैलगंज में स्क्रीनिंग नेत्र शिविर में 160 मरीजों का किया गया परीक्षण
करनैलगंज गोंडा। जिलाअंधता एवं दृष्टि हीनता नियंत्रण कार्यक्रम गोंडा की तत्वाधान में आज दिनांक 22 जनवरी दिन बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पर एक स्क्रीनिंग नेत्र शिविर का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें नेत्र संबंधी सभी जांच की गई ।कुल 160 मरीजो का परीक्षण किया गया। ऑपरेशन योग्य पाए गए मोतियाबिंद मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन हेतु अयोध्या नेत्र चिकित्सालय के निजी वाहन से भेजा गया।
ऑपरेशन योग्य पाए गए मरीज रामावती देवी,घनश्याम , दुलारा देवी, शिव पता, सकील, महादेव, अनिल कुमार, कमला देवी, जगन्नाथ, देवसरन, हीरानंद, रामादेवी, मुन्नी, फूलमती, सोफिया खातून, लाल , देवी, सुंदर पति , हरिश्चंद्र, सुखलाल, जनका देवी, राम अचल,आदि मरीजों को ऑपरेशन के लिए अयोध्या नेत्र चिकित्सालय भेजा गया । जानकारी ए के गोस्वामी नेत्र परिक्षण अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ पर नेत्र शिविर प्रत्येक बुधवार को आयोजित होता रहेगा। कमरा नंबर 13 में प्रत्येक कार्य दिवस पर नेत्र संबंधी जांच व आपरेशन योग्य मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर होता है ।
Health की और खबरें
📰
जिले के सभी सीएचसी अधीक्षकों को भेजा गया चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने...
2 weeks ago📰
गोंडा में 12 अक्टूबर से होगा होमगार्ड भर्ती के 826 अभ्यर्थियों का स्वा...
2 weeks ago
एंबुलेंस ने पूरी तत्परता से पेट दर्द के मरीज को पहुंचाया अस्पताल
3 weeks ago📰