Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

एसटीएफ ने एक लाख इनामी 4 बदमाशों को मुठभेड़ में किया ढेर

लखनऊ। यूपी के शामली मे एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने सोमवार की रात 4 कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। ये सभी बदमाश मुस्तफा कग्गा गैंग के थे। इनमें से एक बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम भी था। STF टीम और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर को भी गोली लग गई। उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ कुल 42 मिनट तक चली. इस दौरान करीब 30 राउंड फायरिंग हुई।