बालपुर गोंडा। लखनऊ हाइवे पर रास्ते में एक महिला कांवरिया की अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ गई। आरोप है कि करीब 2 घंटे तक स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए महिला तड़पती रही लेकिन कोई राहत नहीं पहुंच पाई।
काफी देर बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम पहुंची। सीएचसी हलधरमऊ के अधीक्षक डा. संत प्रताप वर्मा और स्वास्थ्यकर्मी राहुल कुमार पर नशे की हालत में होने का आरोप लगाया गया। इस दौरान सीएमओ संतलाल पटेल भी मौके पर मौजूद बताए गए। काफी इंतजार के बाद कमल सिंह द्वारा प्राइवेट एंबुलेंस मंगवाकर महिला कांवड़िया को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कराया गया।
गौरतलब यह है कि जब कांवरियों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाला स्टाफ ही अगर नशे में मिले तो व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा हो जाता है। उससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह कि जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जबकि अधिकारियों की बैठक करते समय जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने खुद सीएमओ को चेताया था कि कोई बदमाशी नहीं होनी चाहिए। इसके बावजूद सीएमओ को हलधरमऊ सीएचसी अधीक्षक और उनका खासमखास स्वास्थ्य कर्मी नशे की हालत में मिले।
महिला कांवरिया की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर घंटों नहीं मिला इलाज नशे में मिले अधीक्षक व स्वास्थ्यकर्मी
Health की और खबरें
📰
जिले के सभी सीएचसी अधीक्षकों को भेजा गया चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने...
2 weeks ago📰
गोंडा में 12 अक्टूबर से होगा होमगार्ड भर्ती के 826 अभ्यर्थियों का स्वा...
2 weeks ago
एंबुलेंस ने पूरी तत्परता से पेट दर्द के मरीज को पहुंचाया अस्पताल
3 weeks ago