पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Weather

29 से 31 मई तक यूपी के 69 जिलों में तेज आंधी बारिश का जारी किया गया अलर्ट

✍️ Admin 📅 28 May, 2026 ⏰ 10:33 AM 👁 252 views

लखनऊ। भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को अब राहत की बारिश मिलने वाली है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज यूपी में मौसम बड़ी करवट लेने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार आज 69 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 24 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। 32 जिलों में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की आशंका जताई गई है। बारिश का सिलसिला 29 से 31 मई के बीच जारी रहेगा। इस दौरान तापमान में भी बड़ी गिरावट आने की संभावना है। इससे गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

📤 शेयर करें: