पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Weather

चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते 28 से 30 अक्टूबर तक प्रदेश में होगी तेज हवाओं संग मूसलधार बारिश

✍️ Admin 📅 27 October, 2026 ⏰ 08:46 AM 👁 117 views



लखनऊ। आज, 26 अक्टूबर की सुबह 0530 बजे भा.मा.स. पर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना *चक्रवाती तूफान “अर्णब” [उच्चारण: ऑरनब*] के पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक तीव्र होकर आज शाम 1730 बजे भा.मा.स. पर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर प्रचंड चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने के उपरान्त 27 अक्टूबर को उसी क्षेत्र में अति प्रचंड चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की प्रबल संभावना है। तदुपरांत इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने तथा 28 अक्टूबर 2026 की पूर्वाह्न तक बापटला एवं विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश एवं यानम तटों को अति प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की प्रबल संभावना है।

 इसमें अधिकतम सतत पवन गति 115-125 किमी प्रति घंटे तथा झोंकों सहित 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उक्त मौसम तंत्र के 28 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने की सम्भावना के दृष्टिगत प्रदेश में मेघगर्जन/वज्रपात, तेज झोंकेदार हवाओं और व्यापक बेमौसम वर्षा के साथ 29-30 अक्टूबर के दौरान प्रदेश के पूर्वी एवं मध्यवर्ती भाग में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है| इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में औसतन 5-8°C की उल्लेखनीय गिरावट सम्भावित है|।

📤 शेयर करें: