पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Weather

14 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट 70 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी के आसार

✍️ Admin 📅 04 October, 2026 ⏰ 03:03 PM 👁 387 views



लखनऊ। मानसून के कमजोर पड़ते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 4 अक्टूबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड समेत 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है।

  पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में तूफानी हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। खराब मौसम की वजह से किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर हटकर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है।
इस बीच बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा पूर्वी भारत के लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। वहीं 3 से 4 राज्यों में ओले गिर सकते हैं। 

केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। सिक्किम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

📤 शेयर करें: