पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Weather

29 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान प्रदेश में बारिश के आसार

✍️ Admin 📅 27 March, 2026 ⏰ 08:02 PM 👁 78 views



लखनऊ। वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बूँदा-बाँदी के साथ हुई हल्की वर्षा के कारण अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में औसतन 3-6°C की गिरावट दर्ज की गई यद्यपि इसका प्रभाव समाप्त होने से 28-29 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग इतनी ही वृद्धि के उपरान्त आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पुनः 3-6°C की गिरावट आने की सम्भावना है| इसी क्रम में अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 मार्च देर शाम/रात से प्रदेश में वर्षा का अगला दौर आरम्भ होकर  महीने के अन्त तक जारी रहने की संभावना है| उक्त द्वय मौसम तंत्रों के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में भी 2-4°C के त्वरित उतार चढ़ाव जारी की संभावना है|

📤 शेयर करें: