लखनऊ हाइवे पर दुर्घटना का सबब बने ब्लैक स्पॉट को भारी फोर्स ने हारीपुर में कराया बन्द
इस हाइवे के बनने के करीब दस साल बाद जिला प्रशासन का ध्यान जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर गंभीरता से समाधान हेतु केन्द्रित हुआ है। इससे पहले के वर्षों दर्जनों अधिकारी जिले में आए और चल गए लेकिन इस गम्भीर मुद्दे के समाधान को लेकर किसी ने ईमानदारी से कोशिश नहीं किया। इससे पहले के अधिकारियों के कार्यकाल में जनहित के इस गम्भीर मुद्दे पर बैठकों में बड़े बड़े दावे करते हुए केवल ढोल पीटे जाते रहे लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं कराया जा सका।
वर्तमान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की जनहित के इस गम्भीर मुद्दे पर बैठक के तत्काल बाद इसका असर धरातल पर दिखना शुरू हो गया है। दुर्घटना जैसे गम्भीर मुद्दे के नियमित समाधान हेतु शुक्रवार को जेसीबी के संग भारी पुलिस बल लगाकर ग्राम हारीपुर में ब्लैक स्पॉट को बन्द किया गया। जिलाधिकारी का दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु किए गए इस उपाय का दूरगामी असर नजर आयेगा। यह कदम भविष्य में होने वाले किसी भी एक्सीडेंट को रोकनेे में मददगार साबित होगा।