पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Good Work

साहसिक तत्परता की मिसाल बने धानेपुर थाने के हेड कांस्टेबल पवन यादव को एसपी ने किया सम्मानित

✍️ Admin 📅 09 July, 2026 ⏰ 06:30 PM 👁 106 views


गोंडा। साहस एवं तत्परता से सरयू नहर में डूब रहे युवक की जान बचाने वाले धानेपुर थाना के हेड कांस्टेबल पवन यादव को आज पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल ने  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आज  हेड कांस्टेबल पवन यादव को उनके साहसिक कार्य के लिए "मुजेहना सहायता समूह" द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने भी अपने सिपाही को मिठाई खिलाकर शाबाशी दी। सहायता समूह के अध्यक्ष जावेद अंसारी ने कहा कि ऐसे बहादुर पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए। इससे विभाग में प्रेरणादायक संदेश जाता है और समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत होती है।

📤 शेयर करें: