Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

लखनऊ हाइवे पर दुर्घटना का सबब बने ब्लैक स्पॉट को भारी फोर्स ने हारीपुर में कराया बन्द

लखनऊ हाइवे पर ब्लैक स्पॉट को बन्द करने के लिए डिवाइडर तोड़ती जेसीबी
बालपुर गोंडा। लखनऊ हाइवे पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट दुर्घटना की रोकथाम हेतु ग्राम हारीपुर में पुलिस लगाकर नाजायज कट को पुलिस ने बन्द कराया। इस तरह से इस मार्ग पर गोंडा से लेकर बालपुर के बीच में करीब आधा दर्जन नाजायज कट बने हुए हैं जो दुर्घटना को दावत देने का काम कर रहे हैं। इस तरह से गोंडा से जरवल के बीच में लखनऊ हाइवे पर करीब दो दर्जन ब्लैक स्पॉट की पहचान की जा चुकी बतााई जा रही है। 

इस हाइवे के बनने के करीब दस साल बाद जिला प्रशासन का ध्यान जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर गंभीरता से समाधान हेतु केन्द्रित हुआ है। इससे पहले के वर्षों दर्जनों अधिकारी जिले में आए और चल गए लेकिन इस गम्भीर मुद्दे के समाधान को लेकर किसी ने ईमानदारी से कोशिश नहीं किया। इससे पहले के अधिकारियों के कार्यकाल में जनहित के इस गम्भीर मुद्दे पर बैठकों में बड़े बड़े दावे करते हुए केवल ढोल पीटे जाते रहे लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं कराया जा सका।


 वर्तमान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की जनहित के इस गम्भीर मुद्दे पर बैठक के तत्काल बाद इसका असर धरातल पर दिखना शुरू हो गया है। दुर्घटना जैसे गम्भीर मुद्दे के नियमित समाधान हेतु शुक्रवार को जेसीबी के संग भारी पुलिस बल लगाकर ग्राम हारीपुर में ब्लैक स्पॉट को बन्द किया गया। जिलाधिकारी का दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु किए गए इस उपाय का दूरगामी असर नजर आयेगा। यह कदम भविष्य में होने वाले किसी भी एक्सीडेंट को रोकनेे में मददगार साबित होगा।