पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Events

दो हजार का पेट्रोल भरवाकर कर्मचारी को धमकी देते हुए बिना पैसे दिए दबंग फरार

✍️ Admin 📅 05 June, 2026 ⏰ 11:14 PM 👁 95 views



 लखनऊ। थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के लाल मस्जिद स्थित भारत पेट्रोल पंप पर हुंडई वरना कार सवार 2 युवकों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी से पेट्रोल डलाने के बाद कर्मचारी को धमकी देते हुए कार लेकर फरार हो गए। UP32 QD 7682 ब्लैक कलर की वरना से आए रईसजादों ने पेट्रोल पंप दबंगई किया। बेलगाम दबंगों को न पुलिस का खौफ है न ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों का।

पैसे न देना पड़े जिसके चलते बहस करते हुए कर्मचारी पर कार चढ़ाने की धमकी देते हुए बेलगाम दबंग हुए फरार। वारदात के बाद पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे कर्मचारियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। दबंगों की दबंगई सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित द्वारा पुलिस से की गई लिखित शिकायत, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की गई।


📤 शेयर करें: