करनैलगंज कोतवाली के पास की पानी की टंकी पर एक बार फिर चढ़ा युवक
करनैलगंज गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में तहसील के सामने स्थित पानी टंकी पर एकबार फिर एक युवक चढ़ गयाऔर डीएम एवं एसपी को मौके पर बुलाने की जिद करने लगा। शनिवार को युवक के पानी टंकी पर चढ़ने की सूचना से पूरे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बीते करीब दो घंटे से युवक टंकी पर चढ़ा हुआ है। अभी तक मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर नहीं पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि युवक किसी मांग को लेकर टंकी पर चढ़ा है। देखा जाए तो पिछले कुछ महीनों में यह तीसरी घटना है, जब पानी टंकी पर चढ़कर युवाओं ने विरोध जताया है। शनिवार को युवक के पानी टंकी पर चढ़ने की सूचना पर पूरे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बीते करीब दो घंटे से युवक टंकी पर चढ़ा है। अभी तक मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर नहीं पहुंचे हैं।