विनोद साहनी के घर गोंडा आ रहे चन्द्रशेखर को पुलिस ने रामनगर में रोका धरने पर बैठे
गोंडा। गोंडा विनोद साहनी के परिजनों से मिलने आ रहे भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर को पुलिस ने रामनगर में रोक लिया। इसके बाद पुलिस और उनके समर्थकों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ वहीं रोड पर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद उन्होंने अपने काफिले की एक गाड़ी पर पथराव किए जाने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने बाराबंकी पुलिस अधीक्षक से मिलकर जिले की पुलिस की शिकायत किया।