पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'

✍️ Admin 📅 29 October, 2026 ⏰ 10:32 PM 👁 35 views

भारत के सुरक्षा इंटेलिजेंस को जानने के लिए धुरंधर फिल्म देखने का सुझाव देने वाले अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी के राज्य मंत्री बालो राजा के बयान पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राज्यमंत्री के बयान पर असहमति जताते हुए कहा कि धुरंधर देखों, आपने क्या कहा? हां, मैंने देखा और मैं पूरी तरह सहमत नहीं हूं. प्रिय मंत्री जी कृपया धुरंधर पर मेरे विचार सुने.  शशि थरूर ने एक्स पोस्ट में इस बयान के साथ Dr. Shashi Tharoor Official यूट्यूब चैनल का एक वीडियो लिंक भी साझा किया है. यह वीडियो शशि थरूर ने धुरंधर फिल्म देखते हुए, फिल्म की समीक्षा करते हुए बनाया है.  Watch “Dhurandhar”, did you say? Well, I did and I don't entirely agree. Dear Minister, please hear my thoughts on “Dhurandhar” on @YouTube: https://t.co/jWZkVGU6nJ राज्य मंत्री बालो राजा का कहना है कि जब आप एक डीआईजी हैं तो ऐसे बयान क्यों देते हैं? खुद को कमजोर क्यों समझते हैं. भारत मजबूत है. आपने देखा होगा. धुरंधर फिल्म के जरिए आप भारत के इंटेलिजेंस की ताकत को समझ सकते हैं. बालो राजा का बयान उस पर आया है, जब ITBP के डीजी ने चीन के सैनिकों से बॉर्डर पर टकराव की स्थिति को स्वीकार करते हुए बयान दिया था.  ITBP के कमिश्नर कपूर ने क्या बयान दिया था? दरअसल, पूरा विवाद उस घटनाक्रम के इर्द गिर्द है, जिसमें ITBP के कमिश्नर शत्रुजीत सिंह कपूर ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश की बॉर्डर के कई स्थानों पर आमना सामना की स्थिति बनी हुई है. इस दौरान उन्होंने इन टकरावों को संभालने के लिए बनी शौर्य कमांडो टीमों की भूमिका की सराहना की थी. इसके अलावा उन्होंने हथियारों और उपकरणों को आधुनिक बनाने और ड्रोन युद्ध सहित सुरक्षा से जुड़ी बदलती चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया था.  कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है. Contact: K.sehore@gmail.comTwitter: https://x.com/kartiksamadhiyaLinkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: