अमेरिका ने यूक्रेन को 500 पैट्रियट मिसाइलों की बिक्री को मंज़ूरी दी
इमेज स्रोत, x.com/diljitdosanjh दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार शाम बेमौसम बारिश के बावजूद मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हज़ारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी. दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इस कॉन्सर्ट का वीडियो शेयर किया है. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक़, शाम तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन खचाखच भर गया और इसके एग्ज़िट पर लंबी क़तारें लग गईं थी. स्टेडियम में जनरल पार्किंग उपलब्ध न होने की वजह से बहुत से लोगों ने मेट्रो से आने का विकल्प चुना. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर बाक़ी सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं आधी रात तक के लिए बढ़ा दी थीं. पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं उनकी प्रशंसक पूजा बजाज ने कहा, "हम दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट देखने के लिए लंदन से आए हैं. मैं पहली बार इसमें शामिल हो रही हूं. हम सभी बहुत उत्साहित हैं". अमेरिका ने बढ़ते रूसी हवाई हमलों से बचाव के लिए यूक्रेन को 2.1 अरब डॉलर की 500 पैट्रियट मिसाइलें बेचने की मंज़ूरी दे दी है. यह फ़ैसला ऐसे वक्त में आया है, जब यूक्रेन ने कहा था कि हाल के महीनों में इसकी डिलीवरी में देरी हुई है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि, इन आधुनिक पीएसी-3 इंटरसेप्टर मिसाइलों की क़ीमत तक़रीबन 2.1 अरब डॉलर होगी और इसका पूरा ख़र्च यूरोप में यूक्रेन के सहयोगी देश और कनाडा उठाएंगे. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने अमेरिका से पैट्रिएट मिसाइलों की डिलीवरी तेज करने की बार-बार अपील की थी. रूस की घातक बैसिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में यही एकमात्र असरदार हथियार है. यह क़दम ज़ेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई तनातनी के कुछ ही दिनों बाद सामने आया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि, "रूस के साथ युद्ध ख़त्म करने की कोशिश के लिए अब वक़्त आ गया है कि यूक्रेन को एक नया नेता मिले." शुक्रवार को जारी बयान में अमेरीकी विदेश मंत्रालय ने कहा, " इस ख़रीद का भुगतान 'जंपस्टार्ट' प्रोग्राम के ज़रिए कनाडा, जर्मनी और नॉर्वे से मिले डोनेशन और यूरोपीय यूनियन के 'यूक्रेन सपोर्ट लोन' से फ़ाइनेंस किए गए राष्ट्रीय फंड से करेगा." बयान में यह भी कहा गया है कि," इस डील की मुख्य कॉन्ट्रैक्टर अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन होगी और इस बिक्री में अमेरिका का कोई फंड शामिल नहीं है." इसरो ने श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ 18 रॉकेट के ज़रिए एनवीएस-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में स्थापित कर दिया है. शुक्रवार को इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी-एफ 18 रॉकेट ने एनवीएस-03 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में स्थापित कर दिया है. जीएसएलवी-एफ 18/एनवीएस-03 मिशन के पूरा होने पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में इसरो के वैज्ञानिकों ने एक-दूसरे को बधाई दी. जीएसएलवी-एफ 18 रॉकेट ने एनवीएस-03 सैटेलाइट अगली पीढ़ी के नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का तीसरा सैटेलाइट है, जिसे आईआरएनएसएस सिरीज़ की नेविगेशन सेवाओं को लगातार जारी रखने के लिए तैयार किया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इसरो चीफ़ डॉ वी. नारायणन ने कहा, " यह एक स्ट्रैटिजिक एसेट है, जो देश को पोज़िशन, नेविगेशन और टाइमिंग तक स्वतंत्र पहुंच देता है." इसरो चीफ़ ने कहा, "नेविगेशन सैटेलाइटों का उपयोग आम नागरिकों से जुड़े कामों के लिए भी किया जाता है. इसके ज़रिए ट्रेनों की रियल-टाइम ट्रैकिंग के साथ-साथ गाड़ियों और समुद्री जहाज़ों को भी ट्रैक किया जाता है. साथ ही, यह 'वन नेशन वन टाइम' प्रोजेक्ट का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है." उन्होंने बताया कि, 'गगन' के साथ मिलकर नेविगेशन सेवाओं के ज़रिए व्यापक वैश्विक नेविगेशन इकोसिस्टम में भारत के योगदान को दर्शाता है. दिल्ली में मंगोलपुरी के इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को जूते की एक फैक्ट्री में लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात क़रीब 9.30 बजे मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 स्थित बी-293/294 में हुई. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौक़े पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया. दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, आग बुझाने के लिए क़रीब 20 दमकल गाड़ियों को मौक़े पर भेजा गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर छह लोग बेहोशी की हालत में मिले. सभी को तुरंत इलाज के लिए मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. इन छह लोगों में से चार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य दो का अस्पताल में इलाज जारी है. अधिकारी ने कहा, "आगे की तलाशी और बचाव अभियान जारी है. क़ानून के मुताबिक़ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है." समाचार एजेंसी एएनआई से फ़ायर ऑफ़िसर (एडीओ) पारस कुमार ने बताया, "फ़ायर सर्विस को रात क़रीब 9:31 से 9:32 बजे के बीच मंगोलपुरी की एक फ़ैक्ट्री के अंदर आग लगने की सूचना मिली थी. वहां से छह लोगों को रेस्क्यू किया गया है और उन सभी को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है." उन्होंने बताया कि, "यह जूते बनाने वाली यूनिट है, जहां इस परिसर में जूते बनाए और रखे जाते हैं." फ़ायर ऑफ़िसर पारस कुमार के मुताबिक़, "आग की शुरुआत बेसमेंट से हुई थी. हमने इसे बेसमेंट के अंदर ही रोक लिया और आगे फैलने नहीं दिया." बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें. बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, मारे गए यात्रियों के बारे में क्या पता है मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, भारत को मिली पहली वर्ल्ड चैंपियन महिला रेसलर कनाडा: लॉटरी में जीते क़रीब 272 करोड़ रुपये, मियाद ख़त्म होने से कुछ देर पहले पहुंचा विजेता
स्रोत: BBC Hindi