गोण्डा, 09 फरवरी 2026* - डिजिटल सुरक्षा और जिम्मेदार तकनीकी उपयोग को लेकर जनपद गोण्डा में “Safer Internet Day” के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को दोपहर 12:30 बजे जिला पंचायत सभागार, गोण्डा में आयोजित होगी।
यह कार्यक्रम “Smart Tech, Safe Choices: Exploring the Safe and Responsible Use of AI” थीम पर आधारित होगा। कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में किया जाएगा। यह आयोजन मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन तथा भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के द्वितीय मंगलवार को ‘Safer Internet Day’ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक उपयोग को बढ़ावा देना है।
समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीन कार्यरत दो कर्मचारियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उक्त कार्यशाला में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, ताकि साइबर सुरक्षा, डिजिटल जागरूकता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की जा सकें।
10 फरवरी को साइबर सुरक्षा एवं एआई पर होगी विशेष कार्यशाला
Workshop की और खबरें
एसपी की अध्यक्षता में बहू बेटी सम्मेलन जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाल...
3 weeks ago
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु कार्यशाला आयोजित
2 months ago
पुलिस कर्मियों हेतु एचआईवी एड्स जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयो...
3 months ago