गोण्डा 09 फरवरी 2026* - उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत जनपद गोण्डा के कुल 04 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 09 फरवरी 2026 (सोमवार) को परीक्षाएं सकुशल सम्पन्न कराई गईं।
प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर सुरक्षा एवं अनुशासन की समुचित व्यवस्था रही।
परीक्षा में फाजिल/मुंशी/मौलवी के अंतर्गत कुल 785 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 569 उपस्थित एवं 216 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली (आलिम – सीनियर सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) में कुल 244 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 191 उपस्थित एवं 53 अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 1029 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 760 उपस्थित एवं 269 अनुपस्थित रहे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी की गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकल-विहीन वातावरण में सम्पन्न हुई।
कड़ी निगरानी में आयोजित अलीम मौलवी परीक्षा में 269 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Examination की और खबरें
📰
8,9 एवं 10 जून को आयोजित की जायेगी पुलिस भर्ती परीक्षा 36144 परीक्षार्...
2 weeks ago
जिला टाप कर रुचि दूबे ने बढ़ाया मान 97 प्रतिशत अंक किया हासिल
2 months ago📰
होम गार्ड भर्ती परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों का एसपी ने किया न...
2 months ago