Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

विनोद साहनी हत्याकांड में एसपी ने थानाध्यक्ष परसपुर एवं चौकी इंचार्ज शाहपुर को किया निलम्बित



गोंडा। परसपुर क्षेत्र में विनोद साहनी की हत्या में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बड़ी कार्रवाई किया है। परसपुर थानाध्यक्ष कमला शंकर चतुर्वेदी और चौकी इंचार्ज शाहपुर को निलंबित कर दिया है। इस मामले में ढ़िलाई बरतते के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई। विनोद के 2 हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है। विनोद की मौत के बाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद मेडीकल कालेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में पिछले 3 घंटे से  हंगामा होता पाया गया। पुलिस पर संजय निषाद ने गंभीर आरोप लगाए।