गोंडा। थाना मोतीगंज क्षेत्र की कहोबा चौकी अंतर्गत चोरी और नकबजनी की घटनाओं के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बड़ी कार्रवाई किया है। 22 अक्टूबर की रात में कहोबा-नेवादा, कुंदुरखा गांव और देशी शराब की दुकान में चोरी की घटनाएं सामने आईं।
रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी सुधीर कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू की गई है। वहीं, पुलिस ने घटनाओं के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
.