कर्नलगंज गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के पास प्रेमी और प्रेमिका द्वारा आत्महत्या किए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में युवती के परिजनों द्वारा लड़के पर मुकदमा दर्ज कराया है।
सूचना के मुताबिक युवक और युवती दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था । प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दिया। इसकी सूचना मिलते ही प्रेमी युवक ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर दिया। युवती बहराइच के विशेश्वरगंज की रहने वाली बताई जा रही है एवं लड़का कौड़िया बाजार थानाक्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। मृतक युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।