न्यायालय के आदेश पर राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर वादी को भूमि पर दिलाया कब्जा
कर्नलगंज गोण्डा। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में श्यामसुंदर तिवारी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य वाद में पारित आदेश के क्रम में उपजिलाधिकारी कर्नलगंज के निर्देश पर राजस्व टीम एवं पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम परसा गोड़री में वादी को विवादित भूमि पर कब्जा दिलाया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
राजस्व टीम ने न्यायालय के आदेश का पालन कर शांतिपूर्ण ढंग से कब्जा हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कराई। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडे, कानूनगो ईश्वर सरन तिवारी, राजकुमार यादव, पवन कुमार यादव, शांति देवी, शालिनी सोनी एवं धर्मेंद्र तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से न्यायालय के आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हुआ और वादी को उसका वैधानिक अधिकार प्राप्त हो सका।
Action की और खबरें
📰
कॉपरेटिव बैंक घोटाले से अर्जित फूल मोहम्मद की 1.08 करोड़ की सम्पत्ति ज...
1 week ago📰
7.17 लाख के घोटाले में डीएम ने की बड़ी कार्रवाई घोटालेबाज प्रधानों में...
1 week ago📰
जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित 11 फील्ड ट्रेनरों का वेतन अदेय करने के न...
2 weeks ago