Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान प्रेमी ने फांसी लगाकर खत्म की जिन्दगी हड़कंप

कर्नलगंज  गोंडा।  करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के पास प्रेमी और प्रेमिका द्वारा आत्महत्या किए जाने से हड़कंप  मचा हुआ है। इस मामले में युवती के परिजनों द्वारा लड़के पर मुकदमा दर्ज कराया है।
सूचना के मुताबिक युवक और युवती दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था । प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दिया। इसकी सूचना मिलते ही प्रेमी युवक ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर दिया। युवती बहराइच के विशेश्वरगंज की रहने वाली बताई जा रही है एवं लड़का कौड़िया बाजार थानाक्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। मृतक युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।