Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

स्वाति गुप्ता एवं आशीष तिवारी ने नीट परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

FB_IMG_1784281583312.jpg 52.41 KB
गोंडा। जिले के उमरी बेगमगंज  क्षेत्र की स्वाति गुप्ता और परसपुर क्षेत्र के ग्राम धनुही निवासी आशीष तिवारी ने नीट परीक्षा पास कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इससे उनके परिजनों में खुशहाली का माहौल है। 

ग्राम सभा उमरी बेगमगंज सुभाष नगर निवासी स्वाति गुप्ता पुत्री अशोक कुमार गुप्ता की  नीट परीक्षा में चयन हुआ है। स्वाति  ने यह परीक्षा तीसरे प्रयास में प्राप्त किया है जिसमें से उसने 720 में से 596 अंक पाकर  11117 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त किया है। बेटी की सफलता पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है।

आशीष तिवारी पुत्र सत्य प्रकाश तिवारी निवासी धनुहीं तिवारीपुरवा परसपुर गोंडा आल इंडिया रैंक 28997 और सामान्य वर्ग में 3516 रैंक लाकर लगातार कड़ी मेहनत लगन के बाद नीट परीक्षा पास करके एमबीबीएस में दाखिला पाकर पूरे परिवार और क्षेत्र का नाम रौशन किया है।