Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा



वजीरगंज गोंडा। वजीरगंज पुलिस ने शुक्रवार को पचीस हजार का इनामिया गैंगस्टर विकास यादव पुत्र मुनिराज निवासी ग्राम पंचायत जगदीशपुर कटरा के अहिरन पुरवा को राजासगरा के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक प्लेटिना बाइक बरामद किया गया। 

एसओ विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि बीते 23 मई को क्षेत्र में भ्रमण व चेकिंग के दौरान क्षेत्रीय लोगों से जानकारी मिली थी कि आरोपी बब्बन यादव पुत्र स्व सहाय यादव, विकास यादव पुत्र मुनिराज यादव, राहुल उर्फ अप्पू पुत्र नन्दू यादव व नीरज यादव पुत्र नन्दू यादव द्वारा संगठित गिरोह संचालित किया जा रहा है। गिरोह समाज में भय बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए दोपहिया वाहन चोरी जैसे अपराध कारित करता है। 

गिरोह का गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। जिसमें आरोपी विकास यादव गिरफ्तारी से बच निकला था। एसपी विनीत जायसवाल ने आरोपी विकास यादव की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पचीस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी को एसओ विपुल कुमार पाण्डेय, डुमरियाडीह चौकी इंचार्ज अंकित कुमार उपाध्याय, कांस्टेबल चन्देश वर्मा, अम्बरीश यादव, महिला आरक्षी शिवांजल तिवारी व आरक्षी सुनील कुमार यादव ने गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।