लखनऊ। राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज में जलभराव से हालात बेहद खराब हैं। नवाबों के शहर और स्मार्ट सिटी लखनऊ में लोग अपने ही घरों तक पहुंचने के लिए पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। सड़कें जलमग्न हैं और स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जनता परेशान है, लोगों के आशियानों में पानी भरा हुआ है, सीवर का अता पता नहीं, राहत कार्य का कोई ज़िक्र नहीं, ये एक घर का मामला नहीं, बल्कि एक पूरे क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव की भयावह स्थिति बनी हुई है। शासन प्रशासन के राहत पहुंचाने के दावे हवाहवाई और नाकाफी साबित हो रहे हैं।
लखनऊ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के शासन प्रशासन के दावे हवाहवाई
Flood की और खबरें
बाढ़ प्रभावित परास पट्टी मझवार में सरकारी राहत ऊंट के मुंह में जीरा कई...
3 सप्ताह पहले
नकहरा में बाढ़ प्रभावितों पर अधिकारी एवं विधायक के दावे हवाई हवाई आंकड...
3 सप्ताह पहले
विधायक तरबगंज ने किया बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों में राहत सामग्री किट का...
3 सप्ताह पहले