Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन ने संभाली कमान अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण




गोंडा 28 सितम्बर,2026*। 
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार तहसील तरबगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा, तहसीलदार तरबगंज आशुतोष पांडेय, आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव तथा राजस्व विभाग की टीमों द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम ऐलीपरसौली, गढ़ी, अमदही सहित आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति, जलभराव, ग्रामीणों की समस्याओं तथा उपलब्ध राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है तथा बाढ़ की स्थिति में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की।

बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में प्रशासन की ओर से राहत सामग्री एवं भोजन की व्यवस्था लगातार की जा रही है। इसी क्रम में प्रभावित ग्रामीणों के बीच लंच पैकेट का वितरण किया गया, जिससे बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत सामग्री पहुंचाने तथा जरूरतमंद परिवारों तक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित टीमों को सक्रिय रखा गया है।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद राजस्व एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों से राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नियमित एवं लगातार भ्रमण करते रहें और जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
प्रशासन का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक आवश्यक सहायता पहुंचाना तथा विषम परिस्थितियों में ग्रामीणों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना है

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों एवं राजस्व टीमों को सतर्क रखा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रामीणों से निरंतर संवाद बनाए रखें और आवश्यकता के अनुसार राहत कार्यों को तत्काल गति प्रदान करें।