बिजली के अवर अभियंता ने ठेकेदार के विरुद्ध दर्ज कराई एफआईआर
अवर अभियंता ने ठेकेदार के खिलाफ दर्ज कराया केस
वजीरगंज गोंडा। अवर अभियंता मुकेश अस्थाना 33/411 के.वी. विद्युत उपकेंद ग्राम पंचायत मोहनपुर ने थाने में तहरीर देकर कहा कि ठेकेदार अवनीश कुमार के द्वारा गोरिया के पास मनकापुर रोड पर हाइड्रा से खुदाई करते समय 33 के.वी. की केवल काट दी गई है। केवल कट जाने के कारण सप्लाई बाधित हो गया है। इससे विभाग ने एक लाख की क्षति होने के संबंध में दाखिल किए। एसओ अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
FIR की और खबरें
जर्जर पुल से दुर्गा मूर्ति विसर्जन का हठ नायब तहसीलदार से अभद्रता 10 प...
2 दिन पहले
लल्ला भैया के बेटे पर ताबड़तोड़ दो मुकदमें दर्ज किए जाने से करनैलगंज क...
5 दिन पहले
मौजूदा एवं पूर्व विधायक समर्थकों में भिड़ंत में 40 से 50 अज्ञात लोगों...
5 दिन पहले