पीड़िता की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर पति समेत 5 के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर
मनकापुर गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर पीड़िता के शिकायती पत्र स्थानीय पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में पति समेत 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्ञानीपुर के मजरा डिहवा गांव निवासिनी तब्बसुम ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि मेरी निकाह विपक्षी रमजान अली निवासी ग्राम भिटौरा के मजरा झामपुरवा, हाल वारिद सेक्टर-12 कोपर खेरना थाना वासी, जिला थाणे मुम्बई के साथ बीते वर्ष 2012 के मई माह में हुआ था। उनसे पीड़िता के 4 बच्चे भी हैं। रमजान ने मुझे पिछले लगभग दो वर्ष पूर्व मारपीट कर उसके मायके भगा दिया था और मुम्बई से ही तलाक देने व दुसरा निकाह करने की धमकी दे रहा था।
इसी बीच यह पता चला हैं कि रमजान ने अपने पिता अकबर अली, माता सलमा, पुत्रीगण रिहाना व कलीमुन और नन्दोईगण मन्नान व मुकीम की मदद से पटना बिहार जाकर अमीरुन के साथ दूसरा निकाह कर लिया हैं। जब कि पीड़िता ने अपने ससुर से फोन पर बात किया तो उन्होनें जान से मारने की धमकी देते हुये काफी भद्दी भद्दी गालियं दी तथा बच्चे मोहम्मद युसुफ को भी अपहरण कर ले जाने की धमकी दी काफी डरी हुयी हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीड़िता के तहरीर पर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
FIR की और खबरें
जर्जर पुल से दुर्गा मूर्ति विसर्जन का हठ नायब तहसीलदार से अभद्रता 10 प...
2 days ago
लल्ला भैया के बेटे पर ताबड़तोड़ दो मुकदमें दर्ज किए जाने से करनैलगंज क...
5 days ago
मौजूदा एवं पूर्व विधायक समर्थकों में भिड़ंत में 40 से 50 अज्ञात लोगों...
5 days ago