Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

PM मोदी ने बापू को राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धाजंलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए. दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने गांधी समाधि पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में भी हिस्सा लिया. वहीं प्रधानमंत्री ने विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया. May Bapu’s timeless message keep guiding us towards a better society and a Viksit Bharat. #GandhiJayanti https://t.co/nEISzsM37X राजघाट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजघाट स्थित गांधी समाधि पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वह वहां आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल हुए. इस दौरान गांधीजी के विचारों और उनके योगदान को याद किया गया. #WATCH | महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज, प्रधानमंत्री मोदी ने बापू को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी@themahimakanwar | https://t.co/SMm0dUypVm#GandhiJayanti #MahatmaGandhi #Delhi #Rajghat #PMModi #ABPNews pic.twitter.com/RiDyro3p96 विजय घाट जाकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर विजय घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ शास्त्री जयंती भी मनाई जाती है. इस दिन देश दोनों नेताओं के योगदान को याद करता है. उपराज्यपाल संधू ने भी राजघाट पर दी श्रद्धांजलि दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू भी राजघाट पहुंचे. उन्होंने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल हुए.लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने गांधी समाधि पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में हिस्सा लिया और बापू को याद किया. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. वह गांधी समाधि पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में भी शामिल हुए. राजस्थान सचिवालय में भजनलाल शर्मा ने किया नमन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित राजस्थान सचिवालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने दोनों नेताओं को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर विजय घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने शास्त्री के देश के प्रति योगदान को याद किया. यह भी पढ़िएः CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रामक विपक्ष के कई प्लान, BJP बोली- भ्रम न फैलाएं आशुतोष प्रताप सिंह ABP न्यूज डिजिटल में कार्यरत हैं. वे न्यूज़ टीम का हिस्सा हैं और राजनीति, खेल, राष्ट्रीय घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर विशेष रूप से लिखते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के मूल निवासी आशुतोष प्रताप सिंह पिछले करीब 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है. समाचार लेखन के अलावा उन्हें घूमने, नई जगहों को जानने और फोटोग्राफी का विशेष शौक है. राजनीतिक और खेल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसके चलते इन विषयों पर निरंतर लेखन और विश्लेषण करते रहे हैं.

स्रोत: ABP Hindi