Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

बिजली सप्लाई बहाल न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने लखनऊ हाइवे एवं अयोध्या हाईवे किया जाम

गोंडा। गुरुवार देरशाम को चौपाल सागर के पास बिजली सप्लाई बहाल न होने से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और लखनऊ हाइवे जाम कर दिया्। इस प्रदर्शन में हारीपुर समेेत आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। एससीपीएम चौकी प्रभारी शिवम गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर उन्होंने शांत कराया। 

इसी दिन शाम को झंझरी ब्लॉक तिराहे के पास शांतिपुरम के सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए और सड़क के बीचों बीच टूटा हुआ पोल रखकर धरना प्रदर्शन करने लगे। इसके चलते अयोध्या हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया।सूचना के मुताबिक सुबह बिजली पोल के टूट जाने के 12 घंटे बाद तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इसके चलते पानी की भारी समस्या उत्पन्न हो गई। हर स्तर पर प्रयास करने के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना प्राप्त होते ही नगर कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की और अधिकारियों द्वारा जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देने के बाद रात करीब 

8 बजे लोगों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।