गोण्डा 18 जनवरी 2026* — उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित संस्कृति उत्सव 2026 के अन्तर्गत आज जनपद गोण्डा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 18 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से गोण्डा टाउन हॉल में सम्पन्न होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजना तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छिपी लोककलाओं और नवोदित कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
संस्कृति उत्सव के अंतर्गत विभिन्न विधाओं जैसे लोकगीत, लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, नाटक एवं अन्य पारंपरिक कलाओं में कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व ग्राम पंचायत, विकास खण्ड एवं तहसील स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागी आज जिला स्तर पर अपनी कला प्रस्तुत करेंगे।
जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें भविष्य में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। यह उत्सव युवाओं में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ प्रदेश की लोकपरंपराओं को नई पहचान देने का कार्य करेगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक कलाकार अथवा अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु उपजिलाधिकारी सदर (मोबाइल: 9454416072) एवं जिला पर्यटन सूचना अधिकारी (मोबाइल: 9454767014) से संपर्क किया जा सकता है।
संस्कृति उत्सव 2026 के तहत गोंडा में जुटेंगे चयनित कलाकार
Competition की और खबरें
एलबीएस में नशा मुक्ति अभियान के तहत निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित
2 महीने पहले
अम्बेडकर जयंती पर एलबीएस में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
2 महीने पहले
एलबीएस कालेज में युवा पखवाड़े के तहत नृत्य प्रतियोगिता आयोजित
5 महीने पहले