
गोण्डा 17 जनवरी,2026*।
मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन की अध्यक्षता में तहसील गोण्डा सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित थी।
संपूर्ण समाधान दिवस में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत धानेपुर, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) विकासखंड इटियाथोक, खंड शिक्षा अधिकारी रूपईडीह एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समितियां) विकासखंड झंझरी आदि अनुपस्थित पाए गए।
समाधान दिवस में अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उपरोक्त अधिकारियों का एक दिवस का वेतन बाधित किए जाने के साथ-साथ उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा भविष्य में ऐसी स्थिति पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
तहसील सदर समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध सीडीओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Solution Day की और खबरें
मिशन शक्ति के तहत के. एल. इण्टर कालेज की छात्रा सृष्टि शुक्ला एक दिन क...
1 week ago📰
गोंडा की सभी तहसीलों में 17 अक्टूबर को आयोजित होगा पिंक समाधान दिवस
1 week ago
सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 135 शिकायतों में से 5 का मौके पर...
3 weeks ago