Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

संयुक्त पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 15 बाइक बरामद

  गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना को0 नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0-781/24, धारा 303(2)बीएनएस, मु0अ0सं0-10/25, धारा 303(2) बीएनएस व थाना छपिया में पंजीकृत मु0अ0सं0-199/21, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 03 शातिर चोरों-01. राजा सोनी पुत्र महादेव सोनी नि0 मथुरा बाजार थाना ललिया जनपद बलरामपुर, 02. दुर्गेश मिश्रा पुत्र जगदीश मिश्रा नि0 सिंहपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा, 03. अभिषेक तिवारी पुत्र ननकन तिवारी नि0 दलपतपुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को जेल रोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 15 अदद मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 09.01.2024 को प्रातः 4:00 बजे थाना को0नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम वाहन चोरी पर नियंत्रण एवं चोरी गयी मोटरसाईकिलों की बरामदगी व चोरो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि सूचना प्राप्त हुई कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 03 सदस्य चोरी की मोटरसाईकिलों के साथ कटहाघाट रोड की तरफ से जेल रोड होते हुए अम्बेडकर चैराहा की तरफ आ रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0 नगर व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा जेलरोड पावर हाउस के पास बैरिकेडिंग कर 03 वाहन चोरों-01. राजा सोनी पुत्र महादेव सोनी, 02. अभिषेक तिवारी पुत्र ननकन तिवारी, 03. अभिषेक तिवारी पुत्र ननकन तिवारी को गिरफ्तार उनके कब्जे से 03 अदद चोरी की मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों की निशानदेही से लखनऊ गोण्डा मार्ग के बगल बहद ग्राम माधवपुर चकत्ता खण्डहर मकान से 12 अदद चोरी की अन्य मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने हेतु जनपद गोण्डा, बस्ती व अन्य जनपदों में मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है। इन अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक 06.01.2025 को आशीर्वाद हॉस्पिटल गोण्डा से एच0एफ0 डिलक्स मोटरसाईकिल, दिनांक 10.10.2024 को महिला जिला अस्पताल गोण्डा से सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल, दिनांक 20.03.2021 को बभनान रेलवे स्टेशन के पास से सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल चोरी की थी तथा अन्य मोटरसाईकिलों को अन्य-अन्य जनपदों से चोरी की गयी थी। चोरी की मोटरसाईकिलों को इकठ्ठा कर डीसी0एम0/मिनी ट्रक में लाद कर नेपाल में बेच देते है। गिरफ्तार अभियुक्तगण- 01. राजा सोनी पुत्र महादेव सोनी उम्र 23 वर्ष नि0 मथुरा बाजार थाना ललिया जनपद बलरामपुर। 02. दुर्गेश मिश्रा पुत्र जगदीश मिश्रा उम्र 32 वर्ष नि0 सिंहपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा। 03. अभिषेक तिवारी पुत्र ननकन तिवारी उम्र 19 वर्ष नि0 दलपतपुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा। अनावरित अभियोग- 01. मु0अ0सं0-781/24, धारा 303(2)बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। 02. मु0अ0सं0-10/25, धारा 303(2) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। 03. मु0अ0सं0-199/21, धारा 379 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा। 04. मु0अ0सं0-334/23, धारा 379 भादवि को0 नगर जनपद बस्ती। पंजीकृत अभियोग- 01. मु0अ0सं0-13/2025, धारा 317(2),318(4), 319(2),317(4),317(5) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। बरामदगी- 01. 01 अदद एच0एफ0 डिलक्स नम्बर यू0पी0 47 क्यू0 4157 02. 01 अदद सुपर स्पेलेण्डर बिना नम्बर प्लेट। 03. 01 अदद सुपर स्पेलण्डर नम्बर यू0पी0 43 ए0के0 1046 04. 01 अदद होण्डा साइन बिना नम्बर प्लेट। 05. 01 अदद टी0वी0एस0 स्पोर्ट नम्बर यू0पी0 47 डी0 0127 06. 01 अदद पैशन प्रो0 नम्बर यू0पी0 43 आर 8833 07. 01 अदद स्पेलेण्डर प्लस यू0पी0 43 एल0 1484 08. 01 अदद अपाचे नम्बर यू0पी0 41 ए0ई0 0860 09. 01 अदद प्लेटिना नम्बर यू0पी0 यू0पी0 32 डीएस0 2658 10. 01 अदद ग्लैमर नम्बर यू0पी0 43 ए0एक्स0 4436 11. 01 अदद डिस्कवर नम्बर यू0पी0 43 वी 09615 12. 01 अदद एच0एफ0 डिलक्स नम्बर यू0पी0 40 यू0 5312 13. 01 अदद होण्डा एस0पी0 नम्बर यू0पी0 43 ए0एस0 5162 14. 01 अदद बजाज सी0टी0 100 नम्बर यू0पी0 43 एफ0 0412 15. 01 अदद डिस्कवर नम्बर यू0पी0 43 एम0 8344 गिरफ्तार कर्ता टीम- 01. नि0 अरविन्द यादव अतिरिक्त प्र0नि0 को0 नगर। 02. नि0 संजय कुमार गुप्ता प्रभारी एस0ओ0जी0। 03. उ0नि0 अनुज त्रिपाठी प्रभारी सर्विलांस। 03. उ0नि0 अविनाश सिंह। 04. उ0नि0 विकाश गुप्ता। 05. उ0नि0 विपुल कुमार पाण्डेय। 06. उ0नि0 उदित वर्मा। 07. हे0का0 राकेश सिंह। 08. हे0का0 हे0का0 रणधीर सिंह। 09. हे0का0 अमित पाठक। 10. हे0का0 अरूण यादव। 11. हे0का0 महेन्द्र यादव। 12. का0 आदित्य पाल। 13. का0 लोकेश नागर।