Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

शराब की दुकान के पास फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के दर्जी कुआं में शराब की दुकान के पास फायरिंग मामले में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर सुल्तानजोत की कंपोजिट शराब की दुकान के पास फायरिंग की गई थी। फायरिंग दहशत और दबदबा कायम करने के उद्देश्य से की गई थी। पुलिस ने रामफेर, मोहम्मद कलाम, पंकज को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद कलाम के पास मिली 7.65 एमएम की अवैध पिस्टल मिली है। दोनों अन्य आरोपियों के कब्जे से एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घटनास्थल से 7.65 एमएम का एक खोखा कारतूस भी मिला है। आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। शराब पीने के दौरान स्थानीय लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।