Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सरयू नदी में बियर एवं मटन पार्टी करने वालों पर पुलिस एक्शन तीन गिरफ्तार एक फरार

अयोध्या। सरयू में बीयर-मटन पार्टी करने वालों पर पुलिस का एक्शन लिया है। मां सरयू की धारा में नाव पर बीयर और मटन पार्टी का वीडियो वायरल होने के मामले में कैंट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

लवकुश निषाद,राजकुमार निषाद और जितेंद्र निषाद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।
गुप्तार घाट पर नाव में बैठकर बीयर और मटन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।