आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोण्डा। थाना कोतवाली नगर बडगांव पुलिस चौकी इंचार्ज विपुल कुमार पाण्डेय द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-39/2025, धारा 108 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गनेश प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 छेदीलाल निवासी रानी बाजार थाना कोतवाली नगर को मोहल्ला रानीबाजार से गिरफ्तार किया गया।
वादी अनुज कुमार पुत्र स्व0 राजाराम निवासी ददुवा बाजार मकारतीगंज थाना को0नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर पुलिस को सूचना दी कि उसके मकान को विपक्षीगण अपने नाम बैनामा कराकर मकान पर लोन ले लिया तथा उक्त मकान को खाली करने की नोटिस भिजवाकर खाली कराने की धमकी देने लगें,जिससे क्षुब्ध होकर उसके भाई पंकज कुमार ने आत्महत्या कर ली। वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर पर मु0अ0सं0-39, धारा 108 बीएनएस बनाम गणेश प्रसाद गुप्ता आदि 03 अभियुक्तों के विरूद् प्राथमिकी दर्ज थी कि अभियुक्त गनेश प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 छेदीलाल निवासी रानी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को मोहल्ला रानीबाजार से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
आरोपी गनेश प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 छेदीलाल निवासी रानी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा हुआ गिरफ्तार!
Arrest की और खबरें
📰
कॉपरेटिव बैंक घोटाले में दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्य...
1 week ago
गोवध अभियुक्त दौलत को पुलिस ने सरयू नहर के पास से किया गिरफ्तार
2 weeks ago
शराब की दुकान के पास फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियो को पुलिस...
2 weeks ago