पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Voter

जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों की सर्विस मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

✍️ Admin 📅 08 January, 2025 ⏰ 11:13 AM 👁 161 views
  गोंडा। 08 जनवरी 2024*. - जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की सर्विस मतदाताओं से संबंधित निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन मंगलवार 7 जनवरी 2025 को सफलतापूर्वक कर दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः 295-मेहनौन, 296-गोंडा, 297-कटरा बाजार, 298-करनैलगंज, 299-तरबगंज, 300-मनकापुर (अजा) और 301-गौरा की मतदाता सूची को संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं पदाभिहीत स्थलों पर प्रकाशित किया गया है। यह कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप किया गया है, जिसमें अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद सर्विस मतदाताओं से जुड़ी सूचियों के प्रकाशन का निर्देश दिया गया था।
📤 शेयर करें: