पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Voter

विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त वोटरलिस्ट का हुआ अन्तिम प्रकाशन

✍️ Admin 📅 08 January, 2025 ⏰ 11:10 AM 👁 71 views
    गोण्डा। 08 जनवरी 2024 - अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के आधार पर गोंडा जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 7 जनवरी संपन्न हो गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 295-मेहनौन, 296-गोण्डा, 297-कटरा बाजार, 298-करनैलगंज, 299-तरबगंज, 300-मनकापुर (अजा) एवं 301-गौरा विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों एवं नामित प्रकाशन स्थलों पर निर्धारित समयानुसार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश के क्रम में 7 जनवरी मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन की सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य था, जिसे समय पर पूरा कर लिया गया। यह विशेष पुनरीक्षण अभियान मतदाता सूची को अद्यतन करने के उद्देश्य से चलाया गया था, जिसमें नये मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं एवं त्रुटियों को सुधारने का कार्य किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मतदाता पहचान पत्र की जांच कर लें एवं यदि कोई त्रुटि हो तो समय पर सुधार करवा लें।
📤 शेयर करें: